फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान को जेल का डर दिखाकर मांगी घूस, 20 हजार रुपये लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2024 03:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार दोपहर कादरचौक के भूड़ा भदरौल चौकी इंचार्ज हरगोविंद सिंह यादव को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। उसने सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान से रुपये लिए थे। 
विज्ञापन
आरोपी दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान को जेल भेजने का डर दिखाकर और बचाने के नाम पर 20 हजार रुपये घूस लेते भूड़ा भदरौल चौकी इंचार्ज हरगोविंद सिंह यादव को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी हरगोविंद सिंह यादव ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित फिलहाल 20 हजार रुपये देने पहुंचा था। 

विज्ञापन


गांव भुड़िया के रहने वाले बीएसएफ से सेवानिवृत जवान ओमकार सिंह का भाई गजराज के बच्चों से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों में कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस पर चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर चौकी पर बैठा लिया था।

जेल भेजने का दिखाया था डर 
आरोप था कि ओमकार के खिलाफ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया, जबकि भतीजों को छोड़ दिया था। पीड़ित के मुताबिक चौकी इंचार्ज ने उनसे कहा कि मुकदमे में उसके खिलाफ जानलेवा हमले की धारा बढ़ाई जाएगी। इसमें उसकी गिरफ्तारी होगी और जेल जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन

इससे बचाने के लिए 50 हजार रुपये घूस मांगी। इस पर वह पहले 20 हजार रुपये देने को तैयार हो गया और इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दे दी। चौकी इंचार्ज ने रुपये देने के लिए बुधवार को उन्हें उझानी मार्ग पर रामचंद्र शास्त्री मेमोरियल इंटर कॉलेज के सामने चतुरी नगला शाहपुर मोड़ पर बुलाया। 

आरोपी बरेली ले गई टीम 
योजना के तहत एंटी करप्शन की टीम भी वहां पहुंच गई। दोपहर करीब 12 बजे ओमकार ने जैसे ही 20 हजार रुपये चौकी इंचार्ज को दिए, एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद चौकी इंचार्ज को उझानी कोतवाली ले जाया गया। चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद टीम उसे अपने साथ बरेली ले गई। 
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि दरोगा महेश कुमार ने कार्रवाई के नाम पर रिश्वत मांगी थी। वह बुधवार दोपहर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें