पुलिस ने पूछताछ की तो मीरा का चार साल का बेटा गोविंदा असहज सा नजर आया। आसपास की महिलाओं ने बच्चे को दुलारा तो उसने पुलिस को बताया कि साथ में रह रहे मामा (गुड्डू) ने ही मां का गला दबा दिया। पड़ोसियों के बयान भी गुड्डू के विरोध में ही थे। पुलिस को गुड्डू का मोबाइल नंबर बंद मिला। मृतका के पिता ने आरोपी गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि आरोपी गुड्डू की तलाश की जा रही है।
सीओ हाईवे नीरज मिश्र ने बताया कि महिला की हत्या का मामला है। मौके पर फील्ड यूनिट को बुला लिया गया था। महिला के पिता व मायके से बहनें आ गई थीं, उन्हें शव दे दिया है। खुलासे के लिए गुड्डू की तलाश की जा रही है। महिला के पति को भी तलाश किया जा रहा है।