फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जलनिकासी के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत

Wed, 08 Jul 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जौनेर गांव में सड़क किनारे जलनिकासी के लिए खोदे गए करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय मासूम अलीम पुत्र आलम की मौत हो गई। बारिश के चलते गड्ढा पानी से पूरी तरह लबालब था।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम ने लेखपाल से मामले की रिपोर्ट तलब की है।
मां फिजा के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे अलीम घर के बाहर खेलने के लिए निकला था। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया तो परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरू की। जब वह लोग सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंचे तो अलीम उसमें उतराता दिखा। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर नजदीक के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस गड्ढे में मासूम डूबा, वह आबादी के बिल्कुल पास और मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। बारिश के बाद गड्ढा पानी से पूरी तरह भर गया था। इसके चारों ओर न तो कोई बैरिकेडिंग थी और न चेतावनी बोर्ड लगा था।
विज्ञापन

n पुलिस को पिता के आने का इंतजार ः घटना की जानकारी पुलिस को मीडिया के जरिए मिली लेकिन मौके पर पहुंचने पर उसे करीब नौ घंटे लग गए। देर शाम करीब सात बजे मीरगंज सीओ अजय कुमार और थाना प्रभारी रवि कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। फील्ड यूनिट ने भी जांच की। मासूम का शव घर पर है। पंचनामा और अन्य कार्रवाई के लिए पुलिस पिता के दिल्ली से लौटने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें