फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपात्रों को मिल रहा विधवा पेंशन का लाभ, अधिकारी सुधार कर शिकायतें दूर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विधवा पेंशन योजना में कुछ स्थानों पर अपात्रों को लाभ मिलने की शिकायत मिली है। विभागीय अधिकारी शिकायतों को तत्काल दूर कर सुधार करें। यह निर्देश प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में नाराजगी जताते हुए दिए।
विज्ञापन


मंत्री बेबीरानी मौर्य ने बैठक में कन्या सुमंगला योजना की प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिया कि योजना से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ समय से निस्तारित किया जाए। पात्र लाभार्थी किसी भी स्थिति में वंचित न रहें और अपात्रों को लाभ न मिले। उन्होंने कहा कि सैम (गंभीर तीव्र कुपोषण) और मैम (मध्यम तीव्र कुपोषण) बच्चों के चिह्नांकन में बरेली मंडल की प्रगति अभी अपेक्षित स्तर पर नहीं है, इसे सुधारने की जरूरत है। बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े काम में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रोबेशन अधिकारी संप्रेक्षण गृह के बच्चों की सुरक्षा, भोजन, स्वच्छता और अन्य सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दें।


आंगनबाड़ी केंद्रों में टीवी की व्यवस्था करें
कैबिनेट मंत्री ने मंडल के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की पोषण वाटिकाओं के पास बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक पेंटिंग कराई जाए। वहां टेलीविजन की व्यवस्था की जाए। ताकि बच्चे अच्छे कार्यक्रम देखकर सीखने की रुचि बढ़ा सकें। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अच्छी गुणवत्ता वाले स्मार्टफोन दिए जाएं। ब्यूरो
विज्ञापन


गोदभराई की रस्म संपन्न कराई, कराया अन्नप्राशन
मंत्री बेबी रानी मौर्य ने गर्भवती लक्ष्मी देवी, आरती, स्वाती, राजदा सहित अन्य महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई। साथ ही हर्षिता पटेल, मिष्ठी, आराध्या, अथर्व और सिया का अन्नप्राशन कराया। इसके बाद उन्होंने राजकीय महिला शरणालय का निरीक्षण किया। कहा कि ठंड के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्था की जाए और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें