फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत नेपाल करेंगे संयुक्त सैन्य अभ्यास

विज्ञापन
संयुक्त युद्धाभ्यास के लिए मौजूद भारत-नेपाल सैन्य अफसर।
विज्ञापन
बरेली। उत्तर भारत एरिया हेडक्वॉर्टर के मार्गदर्शन में नेपाली सेना के प्रतिनिधिमंडल ने पिथौरागढ़ सैन्य स्टेशन का दौरा किया। 24 से 26 अगस्त तक हुए इस दौरे के दौरान हुई बैठक में अगले साल भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास पर मंथन हुआ। एक्स सूर्य किरण अग्रदूत के बैनर तले हुई बैठक में सैन्य अभ्यास से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों मजबूत होने की उम्मीद जताई गई।
विज्ञापन

साल दर साल सैन्य अभ्यास की शृंखला में 15वां सैन्य अभ्यास सद्भावना के तौर पर होगा। सैन्य अफसरों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए वार्षिक रूप से वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। 24 से 26 अगस्त तक नेपाली सेना के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद अगले वर्ष भारत-नेपाल संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का प्रस्ताव रखा गया। कुछ दिनों तक प्रतिनिधि मंडल, भारतीय सेना के प्रतिनिधिमंडल से बात करेगा। उपलब्ध प्रशासनिक/प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे से रूबरू होकर अभ्यास के लिए रोडमैप को भी अंतिम रूप देगा।
एक्स सूर्य किरण अग्रदूत की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों में अंतर-क्षमता कौशल बढ़ाना होगा। पहाड़ी इलाकों में एकीकृत युद्धाभ्यास, काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशन आदि अभ्यास में शामिल रहेंगे। सफल संयुक्त प्रशिक्षण के लिए दोनों भाग लेने वाली टीमों को इसे बेहतर तरीके से समायोजित करना, सुविधाजनक बनाना और फिर तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें