फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटों का बढ़ रहा रुझान, बेटियां छोड़ रहीं मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खेलों के प्रति बेटों का रुझान बढ़ रहा है, जबकि बेटियां मैदान से दूरी बनाने लगी हैं। इससे खेलों में बेटियों की भागीदारी और भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वर्ष 2023 की तुलना में 2024 में महिला खिलाड़ियों की संख्या में काफी गिरावट आई है, जबकि पुरुष खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि हुई है। महिला खिलाड़ियों के मुताबिक, उनके पीछे हटने का कारण सुविधाओं की कमी, प्रोत्साहन का अभाव और खेलों के प्रति परिवारों की उदासीनता है। इससे खेल के क्षेत्र में शहर की पहचान धूमिल होने की आशंका है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग और लॉन टेनिस में कुल 45 महिला खिलाड़ी पंजीकृत थीं। वर्ष 2024 में यह संख्या घटकर मात्र 30 रह गई। यह दर्शाता है कि इन खेलों में रुचि रखने वाली बेटियों की संख्या में 33 फीसदी कमी आई है। इन्हीं खेलों में वर्ष 2023 में 89 पुरुष खिलाड़ी पंजीकृत थे। वर्ष 2024 में इनकी संख्या बढ़कर 122 पहुंच गई है। यानी पुरुष खिलाड़ियों की संख्या में करीब 37 फीसदी इजाफा हुआ है।

जिम्नास्टिक में बढ़ा बेटियों का प्रतिनिधित्वस्पोर्ट्स स्टेडियम से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में जिम्नास्टिक में आठ, वॉलीबॉल में 12, वेटलिफ्टिंग में 13 और लॉन टेनिस में 12 महिला खिलाड़ी पंजीकृत थीं। वर्ष 2024 में जिम्नास्टिक में 14, वॉलीबॉल में सात, वेटलिफ्टिंग में तीन और लॉन टेनिस में छह महिला खिलाड़ी ही रह गईं। हालांकि, इस दौरान जिम्नास्टिक में बेटियों की संख्या आठ से बढ़कर 14 पर पहुंचना सुखद रहा। वहीं, वर्ष 2023 में जिम्नास्टिक में 15, वॉलीबॉल में 32, वेटलिफ्टिंग में 20 और लॉन टेनिस में 22 पुरुष खिलाड़ी पंजीकृत थे। वर्ष 2024 में जिम्नास्टिक में 20, वॉलीबॉल में 40, वेटलिफ्टिंग में 32 और लॉन टेनिस में 30 खिलाड़ी पंजीकृत हुए। ये आंकड़े साफ-साफ दर्शाते हैं कि बेटियां खेलों से दूर हो रही हैं, लेकिन बेटों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें