बरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम ने साफ सफाई की कवायद तेज कर दी है। नगर निगम ने 75 किमी के 14 सड़कों की सफाई करने के लिए 16.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है। इसका टेंडर किया जाएगा। उससे पहले इसका ट्रायल भी होगा।
इन सड़कों की सफाई के लिए दो-दो कर्मचारी की तैनाती होगी। वह सुबह सात से 11 और रात आठ से 11 बजे तक सफाई की जाएगी।
सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने पर ही भुगतान किया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानू प्रकाश ने बताया कि शहर की 14 प्रमुख सड़कों को सफाई के लिए निजी एजेंसी का चयन किया जाएगा। उन सड़कों की सूची बनाकर टेंडर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन मार्गाें को चुना गया हैं, वहां तैनात सफाई कर्मचारियों को दूसरे वार्डों में तैनाती दी जाएगी। संवाद