बिल्डरों की सूची तैयार, जांच रहेगी जारी
बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात से ट्यूलिप ग्रैंड में चल रही जांच शुक्रवार को पूरी हुई। टीम कार्यालय में टिकी थी। जांच में मॉडल टाउन निवासी बिल्डर हरप्रीत के साथ कारोबार में लेनदेन और कई संपत्तियों में हिस्सेदारी के भी सुबूत मिले हैं। स्टेडियम रोड स्थित कार्यालय में पूछताछ के बाद टीम रात में मॉडल टाउन पहुंची है। यहां से अन्य बिल्डरों के नामों की सूची भी तैयार हो रही है। जांच जारी रहेगी।
आयकर अधिकारियों ने तैयार की जांच रिपोर्ट
ठेकेदार रमेश गंगवार, उनकी पत्नी की जांच रिपोर्ट तैयार हो गई है। अधिकारियों ने रिपोर्ट में हस्ताक्षर भी किए हैं और उसे एक अधिकारी के हाथ मुख्यालय भेज दिया है। रमेश के राजेंद्र नगर स्थित आवास से दस्तावेज मिलने की रिपोर्ट है, जबकि इनके दलेलनगर स्थित आवास से कोई दस्तावेज या नगदी मिलने की पुष्टि नहीं है। हालांकि, जांच की सभी रिपोर्ट सामने आने पर सच्चाई का पता चलेगा।
सत्य साईं बिल्डर्स के मालिक रमेश गंगवार ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने छापामारी के बाद सभी कागजात के मिलान किए हैं। हमसे एक शपथ पत्र भी लिया गया है कि आयकर की जो भी पेनाल्टी तय होगी, वह जमा की जाएगी। हम इसके लिए तैयार हैं।