फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ओपीडी बंद.. इमरजेंसी में होगा इलाज

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo pics
विज्ञापन

गंभीर केस आने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों को पहुंचना होगा अस्पताल

बरेली। होली पर जिला अस्पताल के चिकित्सक लोगों के इलाज के लिए ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे। सीएमएस ने होली के दिन आंख, त्वचा और हड्डी रोग विशेषज्ञ को आकस्मिक दुर्घटना के मामले आने पर तत्काल अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को ओपीडी बंद रहेगी मगर दुर्घटना में घायल या गंभीर बीमार लोगों के इलाज के लिए इमरजेंसी खुली रहेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा के मुताबिक होली के दौरान सबसे ज्यादा मामले आंख में रंग पड़ने, जलने या त्वचा में जलन या फ्रैक्चर के आते हैं। ऐसा केस आने पर चिकित्सकों को तत्काल अस्पताल पहुंचने की शर्त पर अपने घर रहने की मंजूरी दी गई है। एंबुलेंस प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि होली पर एंबुलेंस की व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रहेगी। अगर किसी को कोई तकलीफ होती है तो तत्काल नियमानुसार 108 और 102 एंबुलेंस के लिए नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

कोरोना: आज तीन ही टीमें करेंगी सैंपलिंग

होली पर सोमवार को कोरोना सैंपलिंग प्रभावित रहेगी। तीन सौ बेड अस्पताल के फ्लू कॉर्नर इंचार्ज सुमित ने बताया कि रविवार को सैंपलिंग अपेक्षाकृत कम रही। सोमवार को सिर्फ तीन टीमें सैंपलिंग करेंगी। इसमें तीन सौ बेड अस्पताल में सुबह से दोपहर दो बजे तक सैंपल लिए जाएंगे। मोबाइल यूनिट की एक टीम फतेहगंज पश्चिमी टोल और दूसरी सेटेलाइट बस अड्डे पर जांच के लिए दोपहर 12 बजे के बाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें