फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई की मौजूदगी में फौजी ने मारी थी मां को गोली, जेल भेजा

विज्ञापन
जेल भेजे गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मां को पुलिस ने माना साजिश का आरोपी, अस्पताल में भर्ती होने की वजह से फिलहाल गिरफ्तारी नहीं

बरेली। कैंट के गांव नवीनगर में फौजी सद्दाम ने ही अपने छोटे भाई शमसीर की मौजूदगी में अपनी मां को गोली मारी थी। इरादा दुश्मनों को फंसाने का था। मामला खुलने के बाद जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसकी मां अनरिखा को साजिश का दोषी माना है लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के कारण अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

कैंट पुलिस ने फौजी सद्दाम और उसके भाई शमसीर को शनिवार रात गिरफ्तार किया था। इसके बाद सद्दाम की निशानदेही पर उनके घर में ही बक्से के नीचे छिपाकर रखा गया, घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह के मुताबिक सद्दाम का छोटा भाई इमरान गांव की एक लड़की को भगाकर ले गया था। इस मामले में सद्दाम पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मगर 21 मार्च की रात सद्दाम के भाई शमसीर ने अपनी मां अनरिखा को गोली मारने के आरोप में गांव के निवर्तमान प्रधान और लड़की पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
जांच में मामला उल्टा निकला और सद्दाम पक्ष शक के दायरे में आ गया। इस पर शुक्रवार को अनरिखा ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर बदनामी के कारण खुद ही गोली मारने की बात कही। मगर पुलिस जांच में सामने आया कि अनरिखा सीधे हाथ से काम करने की आदी है और सीधे कंधे पर ही उन्हें गोली लगी है। कोई भी व्यक्ति इस तरह खुद को गोली नहीं मार सकता। इसके बाद शनिवार देर रात फौजी सद्दाम और उसके भाई शमसीर को गिरफ्तार किया तो सारी कहानी खुल गई और आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। रविवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि सद्दाम की मां अनरिखा को भी षडयंत्र रचने का दोषी पाते हुए मुल्जिम बनाया गया है। शनिवार को उसकी गिरफ्तारी के लिए वह सैन्य अस्पताल भी गए लेकिन मंगलवार को ऑपरेशन के चलते डॉक्टर ने उसे सुपुर्दगी में देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि ठीक होने के बाद अनरिखा को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें