फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी के चक्कर में पब्लिक की फजीहत

Mon, 19 Dec 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
In the early rounds of public embarrassment - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा में शामिल शहामतगंज फ्लाईओवर का निर्माण प्लानिंग से नहीं हो रहा। इसके चलते जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सेतु निगम ने विकास भवन रोड पर बरेली कालेज गेट से फ्लाईओवर के पाइल फाउंडेशन का काम शुरू किया था। इस रोड पर ट्रैफिक बंद था। अभी यहां काम पूरा भी नहीं हो पाया कि अचानक बारादरी थाने से आगे काम शुरू कर दिया गया। एक साथ दोनों ओर का ट्रैफिक बंद होने से शहामतगंज चौराहे से शहदाना और बारादरी थाने के अलावा पूरी मार्केट में दिन भर जाम लग रहा है।  पाइल फाउंडेशन के गड्ढे खोदने के लिए आई विदेशी स्वाइल मेक मशीन अचानक खराब हो गई। इंजीनियरों ने इसे समय पर ठीक नहीं कराया जिसके चलते चार दिन काम ठप रहा।  
विज्ञापन

शहामतगंज फ्लाईओवर का भूमि पूजन डेढ़ महीने पहले मेयर डॉ. आईएस तोमर और कमिश्नर प्रमांशु समेत उच्चाधिकारियों ने किया था। उसी दिन सेतु निगम ने विकास भवन रोड से बरेली कालेज गेट तक 243.75 मीटर लंबाई में पाइल फाउंडेशन का काम शुरू कर दिया। तब सेतु निगम के इंजीनियरों ने कहा कि विकास भवन रोड पर काम चलेगा इसलिए यह रूट बंद रहेगा। जब यहां काम पूरा हो जाएगा तो ट्रैफिक खोल दिया जाएगा। शहामतगंज से शहदाना रोड पर ट्रैफिक तभी बंद करेंगे, जब विकास भवन रोड पर काम पूरा होने के बाद ट्रैफिक खुल जाएगा। विकास भवन रोड पर काम अभी चल ही रहा था कि अचानक बारादरी थाने से आगे पाइल फाउंडेशन का काम शुरू करने से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। इसके चलते शहामतगंज से कालीबाड़ी, फल मंडी, किराना मंडी से लेकर बारादरी थाने के सामने गंगापुर रोड और रेल और नगर निगम की जमीन पर अनाधिकृत रूप से चल रही लकड़ी मंडी तक रोजाना भारी जाम लगता है। मॉडल टाउन, संजय नगर, डेलापीर, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, मूर्ति नर्सिंग होम और इज्जतनगर को जाने वाले यात्री परेशान रहते हैं। अभी दोनों मार्गों पर छह से 10 महीने तक ट्रैफिक बंद रहेगा। अगर प्लानिंग ठीक होती तो विकास भवन रोड पर काम पूरा करने के बाद ट्रैफिक खुलता। फिर शहदाना और बारादरी का डायवर्ट किया जाता। आम जनता की समस्याएं इतनी नहीं बढ़तीं। 

पाइल फाउंडेशन में 32 गड्ढे खुद गए
पाइल फाउंडेशन में पिलर के गड्ढे खोदने के लिए विदेशी स्वाइल मेक मशीन लाई गई है। ये तीन घंटे में 22 मीटर गहरा गड्ढा खोदती है। बारादरी मार्ग से विकास भवन रोड पर 32 पाइल का काम लगभग हो चुका है। मशीन अभी चार दिन खराब रही जिसके चलते काम ठप रहा। बिजली और पानी की लाइनें भी शिफ्ट नहीं हुई। इसके लिए पॉवर कारपोरेशन को पैसा दिया जा चुका है।  
विज्ञापन


हम फ्लाईओवर निर्माण का काम तेजी से करने में लगे हैं ताकि ये तय समय से पहले पूरा हो जाए इसलिए दोनों रूटों पर एक साथ काम चल रहा है। जब तक फ्लाईओवर बनेगा, तब तक ऐसी दिक्कत तो रहेगी ही।
विज्ञापन

- एसके गर्ग, प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें