फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी श्मशान में शराबी ने प्रतिमा तोड़ी विरोध में लोगों ने सुभाषनगर थाना घेरा

विज्ञापन
सुभाष नगर पुलिस से शिकायत करते क्षेत्रवासी।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

बरेली। शुक्रवार रात शराबी ने सिटी श्मशान भूमि में एक प्रतिमा तोड़ दी। सुबह जब लोगों को पता चला तो उन्हें रोष फैल गया। बड़ी संख्या में लोग सुभाषनगर थाने पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे कुंवरपुर निवासी पंकज राठौर नशे में धुत होकर सिटी श्मशान भूमि परिसर स्थित मंदिर पहुंचा और वहां लगी शिव प्रतिमा को खंडित कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे खुराफात करते देखा तो पकड़कर पिटाई कर दी। इसी बीच पहुंची पुलिस पंकज को पकड़कर थाने ले गई। शनिवार सुबह जब श्मशान भूमि के मंदिर में प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की चर्चा शुरू हुई तो तमाम लोग इकट्ठे होकर थाना सुभाषनगर पहुंच गए। थाने का घेराव कर लोगों ने नाराजगी जताई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सुभाषनगर इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि श्मशान भूमि के सेवादार शिवम की तहरीर पर आरोपी पंकज राठौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें