फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बालक वर्ग में विद्या वर्ल्ड स्कूल ने बीबीएल अलखनाथ को 2-0 से दी मात

Sun, 27 Apr 2025 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय 14वीं वीरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता में 91 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें सीनियर बालक वर्ग में 34 टीमें, सीनियर बालिका वर्ग में 20 टीमें, जूनियर बालक वर्ग में 23 टीमें व जूनियर बालिका वर्ग में 14 टीमें हैं। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए मैच के दौरान खिलाड़ी मैदान में काली पट्टी बांधकर उतरे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर बालक वर्ग में विद्या वर्ल्ड ने बीबीएल अलखनाथ को 2-0 से मात दी। जिंगल बेल्स ने माधव राव सिंधिया को 2-1 से, पदमावती ने डीपीएस बरेली को 2-0 से, हरिति पब्लिक स्कूल ने जयपुरिया स्कूल को 2-0 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। सीनियर बालिका वर्ग में बिशप कैंट ने नालंदा पब्लिक स्कूल को 2-1 से, सेक्रेड हार्ट्स पब्लिक स्कूल बरेली ने डीपीएस को 2-1 से, आर्मी पब्लिक स्कूल ने बीबीएल पब्लिक को 2-0 से मात देकर अगले राउंड में अपना स्थान पक्का किया।
जूनियर बालक वर्ग में एसआर इंटरनेशनल ने पुलिस मार्डन स्कूल को 2-0 से, जिंगल बेल्स ने एपीएस को 2-0 से, फातिमा लियान ने विद्या वर्ल्ड को 2-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने किया। विद्यालय की निदेशिका राधा सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकारी निदेशक निर्भय बेनीवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या डॉ. उर्मिला वाजपेयी, पद्यमावती एकेडमी के डायरेक्टर पारूष अरोड़ा, जिंगल बेल्स स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अंकित बग्गा, इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी पदमवीर सिंह, आरके वाजपेयी आदि उपस्थित रहे। वहीं निर्णायक मंडल में मो. उजैर, योगेश राठी, गौरव राजपूत, पंकज भट्ट का योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें