फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी आरएफसी ने क्रय केंद्रों पर पहुंचकर पकड़ी खामियां

विज्ञापन
मंडी का निरीक्षण करते आरएफसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पहले ही दिन केंद्रों पर किसानों से सीधे बात कर समस्याएं सुनीं, गल्ला मंडी में दो क्रय केंद्र खुलेंगे

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह आरएफसी का अतिरिक्त चार्ज मिलते ही पहले दिन धान क्रय केंद्रों पर पहुंचे और वहां किसानों से बात कर उनकी समस्याएं दूर करने का वादा किया। निरीक्षण में उन्हें तमाम खामियां मिलीं। उन्होंने गल्ला मंडी में दो और क्रय खोलने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने आरएफसी का अतिरिक्त चार्ज लिया और विभागीय बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा धान लौटाया नहीं जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा फायदा उन्हें मिलना चाहिए। इसके साथ ही क्रय केंद्रों पर क्षमता के अनुसार खरीद होना चाहिए। बैठक के बाद वह ग्राम सनौआ, जौहरपुर (सीबीगंज) और डेलीपीर गल्ला मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों पर पहुंचे। सीबीगंज क्रय केंद्रों पर 11 नवंबर तक टोकन वितरित करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पहले आओ पहले पाओ सिस्टम से टोकन दिए जाएं। एक दिन का टोकन दिया जाए, आगे के दिनों के जारी न किया जाएं। गल्ला मंडी में डस्टर उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जताई। केंद्र पर ज्यादा आवक देख उन्होंने दो और केंद्र खोलने को कहा। इस मौके पर एसएफसी के मंडल प्रबंधक संतोष मिश्रा, आरएमओ राममूर्ति वर्मा, सुनील भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें