फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: माफ करना...मैं रवि शर्मा नहीं वसीम अंसारी हूं, 16 साल की किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर पांच साल तक बनाए संबंध

Thu, 02 Jun 2022 08:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

बारादरी इलाके में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक जून 2017 में जब वह 16 साल की थी तो उसके फोन पर एक कॉल आई। बात करने वाले ने अपना नाम रवि शर्मा बताया। बातों ही बातों में उसे झांसे में ले लिया। दोनों की अक्सर बात होने लगी। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16 साल की किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर दूसरे संप्रदाय के युवक ने पहचान छिपाकर पांच साल तक यौन शोषण किया। खुद को ब्राह्मण बताकर शादी का झांसा दिया लेकिन हाल ही में पीड़िता को फेसबुक के जरिए सच्चाई पता लगी तो अपनी असलियत बयां कर दी लेकिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद अब उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


बारादरी इलाके में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक जून 2017 में जब वह 16 साल की थी तो उसके फोन पर एक कॉल आई। बात करने वाले ने अपना नाम रवि शर्मा बताया। बातों ही बातों में उसे झांसे में ले लिया। दोनों की अक्सर बात होने लगी। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। पीड़िता के मुताबिक कि 2019 में उसे फेसबुक से पता चला कि उसके प्रेमी का नाम रवि शर्मा नहीं बल्कि वसीम अंसारी है। वह इज्जतनगर के गांव रायपुर में रहता है और टाइल्स लगाने का काम करता है।

पीड़िता के मुताबिक उसने धोखाधड़ी का विरोध किया वसीम ने माफी मांग ली लेकिन उसे ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा। फरवरी 2022 में वह शराब के नशे में उसके घर पहुंच गया और गालीगलौज की। उसने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। इसके बाद उसने फिर माफी मांगी मगर बाद में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि 24 अप्रैल को वह दोबारा उसके घर पहुंचा और उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। इज्जतनगर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें