फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर सुधरें या  चले जाएं: राजेश

Mon, 17 Apr 2017 12:53 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Improve the officer Go away: Rajesh - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने खुले शब्दों में कहा है कि अफसर सुधरें और काम करें या चलें, अन्यथा हमें सुधारना भी आता है। अग्रवाल ने कहा कि जनता ने प्रदेश में बड़ा बदलाव किया है, इसके अनुरूप कार्य भी होना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर सिविल लाइंस स्थित 22वें विद्युत उपकेंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल ने कहा कि अफसरों पर सीयूजी मोबाइल फोन उपलब्ध हैं, फिर भी रिसीव नहीं होते। प्राय: देखा गया है कि अफसर जन प्रतिनिधियों के भी फोन नहीं उठाते हैं। बिजली विभाग हर वर्ग से जुड़ा है, लेकिन जेई और जिम्मेदार अफसर मनमानी कर रहे हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अफसर सुधरें अथवा सुधारना भी आता है। 

क्षमता वृद्धि होगी
बीस एमवीए क्षमता वाला सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र 3.70 करोड़ रुपये लागत से तैयार हुआ है। इसकी शुरूआत करते हुए वित्त मंत्री ने बदायूं  सुभाष नगर और फरीदपुर मार्ग पर 132 केवी स्टेशन निर्माण पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन से उपयुक्त भूमि तलाशने को कहा जाएगा। उन्होंने अंडरग्राउंड और वैकल्पिक सप्लाई लाइनें बनाने के  निर्देश दिए, जिससे ब्रेकडाउन होने पर सप्लाई प्रभावित नहीं हो पाए। मंत्री ने सिविल लाइंस 132 केवी में क्षमता वृद्धि हेतु 40 केवी ट्रांसफार्मर दिलाने का वादा किया। मंत्री ने निर्देश दिए कि खराब ट्रांसफार्मर निर्धारित अवधि में बदले जाएं और जेई अवश्य फोन उठाएं।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्र्रवाल ने बताया कि अब शहर में 24, तहसील पर 20 और ग्रामीण लाइनों पर 18 घंटे सप्लाई मिलेगी। संचालन अधिशासी अभियंता पीए माेंगा किया। विधायक केसर सिंह, डॉ. अरुण कुमार, उद्यमी राजू खंडेलवाल, भारत भूषण शील, भाजपा अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, डॉ. एके चौहान, गुलशन आनंद, उमेश कठेरिया, राज बहादुर सक्सेना, राजू मिश्रा, आरके गौड़, अरुण कश्यप आदि मौजूद रहे। इंजीनियर तारिक वारसी, राजेंद्र प्रसाद, एके जायसवाल, जेपीएन सिंह, नंदलाल, राकेश सिंह, सुल्तान आलम, अनुराग शर्मा, अजय शुक्ला, महेंद्र सिंह, अखिलेश यादव, केईआई कंपनी प्रमुख मनीश मंत्री आदि मौजूद रहे। 

8500 उपभोक्ता जुडे़
एसई शहर मनोज पाठक ने बताया कि नए उपकेंद्र से 8500 उपभोक्ता सीधे जुड़ेंगे, जिससे शाहदाना, सिविल लाइंस और रामपुर बाग स्टेशनों पर भार कम होगा। कालीबाड़ी, श्यामगंज, रामवाटिका, सिंधुनगर, अमर उजाला, बालजती, सूफी टोला, आंचल कालोनी, मानसिक अस्पताल मार्ग समेत कई इलाकों में बेहतर सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें