फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमवती हत्याकांड में हो सकता है चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग

Sun, 02 Jul 2023 12:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शाही थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर में प्रेमवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव गन्ने के खेत में मिला था। शव मिलने के 40 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। 
विज्ञापन
30 जून को गन्ने के खेत में मिला था शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर में प्रेमवती (55) की हत्या के मामले में पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ लगा है। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और एक रिश्तेदार के मोबाइल फोन का डाटा चेक किया है। कुछ नंबर सर्विलांस पर भी लगवाए गए हैं। पुलिस को आरोपियों के अलावा किसी करीबी पर भी शक है। खुलासा चौंकाने वाला हो सकता है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच करके हकीकत पता करने में लगी है।

विज्ञापन


उधर, प्रेमवती (55) का शव मिलने के 40 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बेटे ने कुछ दिनों पहले की कहासुनी के आधार पर शनिवार शाम को तीन भट्ठा संचालकों के खिलाफ तहरीर दी है। रामनरेश ने लिखा है कि 17 जून को उनकी मां प्रेमवती का मिट्टी उठाने को लेकर दुनका निवासी जलील अहमद और अलीम, आनंदपुर निवासी जगदीश व दुनका के ही दो अज्ञात लोगों से झगड़ा हुआ था। इसकी शिकायत उनकी मां ने थाना शाही और एसडीएम मीरगंज से की थी। ये सभी मां से रंजिश मानने लगे थे। 

ये भी पढ़ें- बरेली में NIA का छापा: आंवला में एक पेंटर के घर जांच करने पहुंची टीम, पाकिस्तानी लड़की से हैं युवक के संबंध
विज्ञापन


बेटे के मुताबिक 29 जून को मां जानवरों के लिए चारा लेने खेत पर गईं और अगले दिन प्रधान के खेत में उनका शव मिला। साड़ी से गला कसकर हत्या की गई थी। उन्हें इन्हीं लोगों पर शक है। इससे पहले शनिवार सुबह से ही थाना शाही के एक दरोगा मृतका के घर पहुंच गए थे। वह परिवार से तहरीर देने के लिए कहते रहे पर शाम ढले बेटे ने रिश्तेदारों के साथ थाने जाकर तहरीर दी तो रिपोर्ट लिखी गई।

प्रधान के पति से भी की पूछताछ

नामजद और संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही ग्राम प्रधान के पति से भी पुलिस ने उनके खेत में शव मिलने को लेकर बात की। मृतका की बहुओं का कहना है कि उनकी सास की हत्या भट्ठा वालों ने ही की है। इनके अलावा किसी और से उनका झगड़ा नहीं है। सीओ हर्ष मोदी और एसओ बलवीर सिंह ने थाने में मृतका के बेटों को बुलाकर अलग-अलग बात की।


ये भी पढ़ें- पति बना हैवान: मोबाइल न मिला तो पत्नी की मुंह से काटी नाक, जेब में रखकर भागा, महिला ने बयां की आपबीती
 

यूपी कांग्रेस ने किया ट्वीट, यही है अमृतकाल

शाही थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में यूपी कांग्रेस का ट्वीट सामने आया है। इसमें सरकार पर सवाल दागा गया है। ट्वीट में योगी सरकार पर टिप्पणी की गई है कि भाजपा सरकार के इस अमृतकाल की विशेषता हो गई है कि यहां हर रोज किसी न किसी शहर में बेटी या महिला की हत्या हो जाती है।
विज्ञापन

धानवती की हत्या में रिपोर्ट कराने के लिए मिला परिवार

शाही क्षेत्र में ही करीब 15 दिन पहले कुल्छा गांव में धानवती (40) का शव भी इसी तरह पड़ा मिला था। उस मामले में कार्रवाई न होने से आहत परिजनों ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर रिपोर्ट कराने व मामले का खुलासा करने के लिए पत्र सौंपा।

पति प्रेमराज मौर्य ने बताया कि 17 जून को उनकी पत्नी धानवती दवा लेने शाही स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल गई थीं। दो दिन बाद उनका शव गांव से आधा किलोमीटर पहले गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शाही थाना पुलिस ने आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उन्हें लगता है कि उनकी पत्नी के साथ कोई गलत हरकत करके हत्या की गई है। इसी मार्ग पर गांव की कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। परिजनों के मुताबिक एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें