फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में NIA का छापा: आंवला में एक पेंटर के घर जांच करने पहुंची टीम, पाकिस्तान से कनेक्शन होने का शक

Sun, 02 Jul 2023 11:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

NIA Raids in Bareilly : बरेली के आंवला में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक आंवला के मोहल्ला पक्का कटरा में एनआईए टीम स्थानीय पुलिस के साथ जांच करने पहुंची। इस  कार्रवाई से मोहल्ले में खलबली मच गई। जांच टीम ने युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
युवक के घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एक युवक का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। युवक कस्बा आंवला के मोहल्ला पक्का कटरा का निवासी है। रविवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) लखनऊ मुख्यालय से आई टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ युवक के घर छापा मारा। युवक और उसका बड़ा भाई घर पर ही मिल गए।

विज्ञापन

एनआईए की टीम ने दोनों युवकों से काफी देर तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद युवक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि युवक पेंटर के तौर पर पुताई का काम करता है। वह एक बार दुबई में काम करने गया था। वहां उसके पाकिस्तान की एक लड़की से संबंध हो गए।  

ये भी पढ़ें- Bareilly: सिविल सर्विस की तैयारी कर रही युवती के अश्लील फोटो बनाकर किए वायरल, तनाव में आई पीड़िता
विज्ञापन


 

 

छापे से मोहल्ले में मची खलबली 

युवक के आंवला लौटने के बाद भी दोनों के बीच मोबाइल के जरिए संपर्क बना हुआ है। वह अक्सर पाकिस्तानी लड़की से बात करता है। पुख्ता जानकारी मिलने पर एनआईए की टीम रविवार को सुबह-सुबह उसके घर पहुंच गए। एनआईए और पुलिस की टीम देख मोहल्ले में खलबली मच गई।

ये भी पढ़ें- पति बना हैवान: मोबाइल न मिला तो पत्नी की मुंह से काटी नाक, जेब में रखकर भागा, महिला ने बयां की आपबीती
 
विज्ञापन

एनआईए की टीम ने काफी देर तक युवक के घर पर जांच पड़ताल की। टीम युवक का मोबाइल ले गई है। वहीं जांच के दौरान उसके घर के बाहर पुलिस तैनात रही। पाकिस्तान से युवक के खाते में रुपये आने की चर्चा भी है। फिलहाल टीम ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
 
स्थानीय पुलिस कार्रवाई के बारे में कुछ भी बताने से बच रही है। उधर, एनआईए के छापे को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मोहल्ले के लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि एनआईए की टीम यहां जांच करने आई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें