फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए : दो परचे खारिज, उपाध्यक्ष पद के लिए अब बचे छह उम्मीदवार

विज्ञापन
पर्चे जांचते आईएमए के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात नामांकन पत्रों की जांच, अध्यक्ष पद के सभी दावेदारों के परचे वैध

बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली यानी आईएमए चुनाव की प्रक्रिया में शुक्रवार देर रात नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉ. लतिका अग्रवाल और मेंबर एग्जीक्यूटिव पद के प्रत्याशी डॉ. सचिन अग्रवाल का नामांकन खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. लतिका का नामांकन दो से ज्यादा पदों पर दावेदारी की वजह से रद्द किया गया। आईएमए के नियमों के मुताबिक चुनाव में एक दावेदार अधिकतम दो पदों के लिए ही नामांकन कर सकता है। लगातार तीन बार मेंबर सेक्रेटरी रहे डॉ. सचिन अग्रवाल ने चौथी बार भी इसी पद के लिए नामांकन किया था जिसे नियमों के खिलाफ होने के कारण रद्द कर दिया गया। डॉ. डीपी गंगवार, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल और डॉ. विनोद पागरानी समेत अध्यक्ष पद के सभी दावेदारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। सचिव पद के लिए डॉ. मुरलीधर छाबड़िया और कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. आदित्यक माहेश्वरी अकेले दावेदार हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अब डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. गायत्री सिंह, डॉ. मनोज हिरानी, डॉ. आरके सिंह, डॉ. राजेश कक्कड़ और डॉ. विपिन वार्ष्णेय समेत छह उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें