बरेली जिले में 175 की ध्वनि कम कराई गई और 30 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। बदायूं में 86 की ध्वनि कम कराई और 81 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। पीलीभीत 175 की ध्वनि कम कराने के साथ 42 उतरवाए गए। शाहजहांपुर में 96 की ध्वनि कम कराई गई और अवैध रूप से लगाए गए 84 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। बदायूं में 63 के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की गई।
इस फरमान से लोगों में खलबली
धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने वाले फरमान से लोगों में खलबली है। बरेली में जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मियां) ने बताया कि रातभर लोगों ने उनसे कॉल करके मामले की जानकारी ली। सलमान मियां ने बताया कि पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई की है, जिससे लोगों में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि पुलिस का कहना है कि नियम का उल्लंघन कर रहे धार्मिक स्थलों पर से लाउडस्पीकर हटाए जाएंगे।
सलमान मियां ने लोगों से अपील की है कि लोग न घबराएं और संयम से काम लें। जल्द ही जमात रजा-ए-मुस्तफा का एक प्रतिनिधिमंडल आला अधिकारियों से मिलेगा। अधिकारीयों से बात करके उनसे आग्रह किया जाएगा कि जिले के तमाम थानाध्यक्षों आदेश दें कि वह अपने इलाके की मस्जिदों के इमामों से बदसलूकी न करें।