फरीदपुर। कस्बे के मोहल्ला परा में अवैध रूप से विस्फोटक का भंडारण करने पर अनुज और हर्षित को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। बरामद पटाखों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात मोहल्ला परा स्थित अनुज और हर्षित के मकान पर छापा मारा। वहां से 18 कार्टून पटाखे, एक पेटी छुरछुरी, एक पेटी स्काईशॉट, एक पेटी मुन्ना पटाखा, 20 कैंडल बम और 20 पैकेट अनार बम बरामद किए गए। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि दो आरोपी भाइयों को मुचलका पाबंद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।