फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ी की कताई मिल में बना दिया अवैध पॉवर हाउस

विज्ञापन
खेत में लगे ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन पर बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर लगाकर बड़े पैमाने पर की जा रही थी चोरी
विज्ञापन

विभागीय स्टाफ का हाथ होने की पुष्टि के बाद शुरू हुई जांच
दो दिन से चल रहा था अभियान, 24 मामलों में एफआईआर

बहेड़ी। जो कताई मिल करीब 30 साल से बंद पड़ी है, उसकी हाईटेंशन लाइन पर ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चोरी किए जाने का बड़ा मामला पकड़ा गया है। यहां से चोरी की जा रही बिजली का सिंचाई के साथ कई और भी कारोबारी कामों में इस्तेमाल किया जा रहा था। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 24 अलग-अलग मामलों में एफआईआर कराने के साथ बिजली विभाग आंकलन कर रहा है कि कि कताई मिल में कबसे और कितनी बिजली चोरी की जा रही थी। हालांकि ट्रांसफार्मर बिजली विभाग का होने की वजह से यह साफ हो है गया कि यह विभागीय स्टाफ की सांठगांठ से ही हो रही थी।
बहेड़ी के एक्सईएन अशोक कुमार ने शुक्रवार को बिजली चोरों पर कार्रवाई के लिए छापे मारे तो बंद पड़ी कताई मिल से बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया। छानबीन में पता चला कि कताई मिल की हाईटेंशन लाइन पर अवैध ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली का सिंचाई के साथ कई दूसरे कारोबारी कामों में इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर ही दो मोटर भी चलती मिलीं। ट्रांसफार्मर से करीब एक किमी लंबी केबल अलग से लगाई गई थी। छानबीन में यह भी पता चला कि चोरी के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर बिजली विभाग का ही है, इससे यह भी साफ हो गया कि बिजली चोरी विभागीय स्टाफ ही करा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को जब्त कर लिया। इसकी जांच कर पता लगाया जाएगा कि उसे किस स्टोर से किसने जारी कराया था। छापा मारने वाली टीम में शामिल एसडीओ आशीष राहुल, जेई राजू सागर ने मौके पर मिले राजीव दुबे नाम के शख्स से पूछतांछ की तो पता चला कि कताई मिल की हाईटेंशन लाइन से काफी समय पहले 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जोड़ा गया था। करीब 85 एकड़ जमीन में तो इस अवैध कनेक्शन से सिंचाई ही की जा रही थी। टीम की ओर से मौके पर वीडियो बनाने के बाद थाना विजिलेंस में एफआईआर दर्ज कराई है। एसडीओ के मुताबिक दो दिन चले अभियान में पकड़े गए सभी 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पता चला है कि काफी लंबे समय से कताई मिल की लाइन पर अवैध ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चोरी का खेल चल रहा था। बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर कताई मिल में कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच कराई जाएगी। ट्रांसफार्मर को जब्त कर लिया गया है। - अशोक कुमार, एक्सईएन बहेड़ी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें