फतेहगंज पूर्वी। फरीदपुर के शाहपुर बनियान में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अवैध मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की है। इसके लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी।
मामले में संज्ञान लेकर अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर को सील किया गया, जिसको रामू निवासी चठिया गोसाई चला रहे थे। उक्त अवैध मेडिकल स्टोर से लगभग 40,000 रुपये की औषधियों को सील किया गया।
सीज की गई औषधियों में से संदेह के आधार पर पांच नमूनों को नियमानुसार संग्रहित करके जांच एवं विश्लेषण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है।
औषधि निरीक्षक बरेली राजेश कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद विवेचना पूर्ण कर सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। संवाद