टिनशेड लगाकर किया जा रहा था अवैध निर्माण, ध्वस्त
कब्रिस्तान की जगह पर टिनशेड लगाकर अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण कार्य को ढहा दिया गया। शहर के नवादा चौराहे के पास कब्रिस्तान की जगह है। वहां पर काफी पहले नगर पालिका की ओर से कुछ समय के लिए अस्थायी पार्किंग स्टैंड बनाया गया था। लेकिन बाद में उसको बंद कर दिया।
उसी जगह पर अब एक व्यक्ति टिन शेड लगाकर निर्माण कार्य करा रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत तहसीलदार से की। तहसीलदार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मुआयना किया। इसके बाद निर्माण कार्य ढहा दिया गया। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यहां पर सरकारी जमीन का बोर्ड लगवाया जाएगा।