फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली में अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, सुखराज का मिला पाकिस्तान कनेक्शन

Sun, 15 Nov 2026 08:06 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बहेड़ी इलाके में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस और एसओजी की टीम ने छापा मारकर इसका भंडाफोड़ किया। मौके से चार आरोपी पकड़े गए। भारी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद हुए। 
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में एसएसपी अनुराग आर्य ने दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। बहेड़ी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी सुखराज का कनेक्शन पाकिस्तान से मिला है। 

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि सीओ बहेड़ी के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी टीम को इस कार्य में लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के पास एक खंडहर में छापा मारा। शनिवार रात डेढ़ बजे मौके से सुखराज सिंह, शानू मियां, जीवनदीप सिंह और जसनूर सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, एक पिस्टल और एक राइफल बरामद हुई। 

पुलिस ने दो अधबनी नाल, शिकंजा मशीन, तमंचे बनाने के उपकरण और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए। दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना बहेड़ी में आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दावा: पाकिस्तानी अजमल गुर्जर के संपर्क में था सुखराज 
एसएसपी के मुताबिक, पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि आरोपियों के भागे हुए साथी इशरत पहलवान से जुड़े हैं। इशरत पहलवान हथियारों की तस्करी में पहले भी जेल जा चुका है और ये उससे असलहा लेते रहते हैं। 

पुलिस का दावा है कि अभियुक्त सुखराज सिंह इंस्टाग्राम के जरिये पाकिस्तानी अजमल गुर्जर के संपर्क में था। उसके फोन में हथियारों की सप्लाई से संबंधित चैट के कुछ साक्ष्य मिले हैं। हालांकि, आरोपी ने कई चैट डिलीट कर दी थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें