फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: ओटीएस की मियाद एक माह बढ़ी, अब 14 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन; संपत्ति कर के बकायेदारों को राहत

Sun, 15 Nov 2026 05:31 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नगर निगम के बकायेदारों के लिए राहत की खबर है। एकमुश्त समाधान योजना की समयसीमा को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही बकाया जमा करने व आवेदनों के निस्तारण के लिए भी अतिरिक्त समय दिया गया है। 
विज्ञापन
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपत्ति कर के बकायेदारों को राहत देने के लिए संचालित एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की समय सीमा शासन ने एक महीने बढ़ा दी है। अब भवन स्वामी 14 दिसंबर तक योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, पहले से प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की अंतिम तिथि भी 15 दिसंबर से बढ़ाकर 15 जनवरी 2027 कर दी गई है। शासन के इस फैसले से बरेली नगर निगम समेत सभी नगरीय निकायों के करदाताओं को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


बरेली नगर निगम में ओटीएस योजना को लेकर अब तक 19,057 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 13 नवंबर की रात दस बजे तक कुल 16,253 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। इन भवन स्वामियों को कुल 11.99 करोड़ रुपये की ब्याज व सरचार्ज में छूट का लाभ मिला है। हालांकि, नगर निगम की ओर से अब तक 41.85 करोड़ रुपये की कुल मांग के सापेक्ष केवल 5.27 करोड़ रुपये की वसूली हो सकी है। 2,695 आवेदन प्रक्रिया में थे।

नगर विकास विभाग ने बढ़ाई तारीख 
शासन से जारी शासनादेश के तहत 15 अगस्त से 14 नवंबर तक ओटीएस लागू की थी। अब नगर विकास विभाग ने लोगों की आवश्यकता को देखते हुए आवेदन की अवधि 14 दिसंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्राप्त आवेदनों के अंतिम निस्तारण के लिए 15 जनवरी 2027 तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

योजना के तहत एक अप्रैल 2026 तक के बकाये गृहकर, जलकर, सीवरकर व जलमूल्य की मूल धनराशि जमा करने पर ब्याज व सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट का प्रावधान है। योजना की बाकी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि शासन स्तर से एकमुश्त समाधान योजना को एक माह के लिए और बढ़ा दिया गया है। जिससे अधिक संख्या में करदाता इसका लाभ उठा सके। अब लोग 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें