फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मैक के गुडवर्क में खेल करने वालों पर आईजी ने कसी नकेल, एसपी सिटी को सौंपी जांच

Sat, 01 Apr 2023 05:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

स्मैक मामले में कटरा पुलिस के खेल पर आईजी ने नकेल कस दी है। उन्होंने एसपी शाहजहांपुर को निर्देश दिए कि बॉर्डर के थानों में तैनाती कराकर दूसरे जिलों में आवाजाही और गैरजरूरी हरकतें करने वाले स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
आईजी डॉ. राकेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर की थाना कटरा पुलिस ने फरीदपुर में मोटी डील के बाद होटल व्यापारी के बेटे को छोड़कर गुर्गों पर जो कार्रवाई दिखाई थी, वह अब उसके गले की फांस बन गई है। आईजी ने शाहजहांपुर एसपी को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही गड़बड़ी की जांच बरेली के एसपी सिटी को सौंप दी है।

विज्ञापन


स्मैक मामले में कटरा पुलिस के खेल पर आईजी ने नकेल कस दी है। उन्होंने एसपी शाहजहांपुर को निर्देश दिए कि बॉर्डर के थानों में तैनाती कराकर दूसरे जिलों में आवाजाही और गैरजरूरी हरकतें करने वाले स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करें।

'ऐसे लोगों पर सख्त करें'

उन्होंने एसपी से कहा कि फरीदपुर में दोपहर के वक्त भीड़ की मौजूदगी में जब कटरा पुलिस ने होटल कारोबारी के बेटे को गिरफ्तार कर स्मैक बरामद की तो फिर उसे किस आधार पर छोड़ दिया गया। कहा कि आपकी टीम ही आपको गच्चा दे रही है, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

आईजी ने एसपी को कटरा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता, उनकी टीम के दरोगा तैय्यब अली व संबंधित टीम के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जरूरत है, जिसके आधार पर इन लोगों के खिलाफ आगे कार्रवाई की जा सके। इसलिए वह मामले की जांच एसपी सिटी बरेली को सौंप रहे हैं।

ये था मामला

मंगलवार को कटरा पुलिस एक आरोपी को हथकड़ी पहनाकर फरीदपुर लाई और वहां एक प्रतिष्ठित होटल पर पहुंची थी। वहां लस्सी पीने के बाद आरोपी से होटल मालिक के बेटे की बात कराई और होटल की रैक से स्मैक बरामद कर मालिक के बेटे को भी साथ ले गई। इसके बाद उसकी मदद से व्हाट्सएप कॉल करके दो अन्य स्मैक तस्करों को पकड़ लिया। देर रात लाखों की डील के बाद होटल मालिक के बेटे को छोड़ दिया था।
विज्ञापन

एसपी के अवकाश पर रहते किया कारनामा

कटरा थाने के चर्चित पुलिसकर्मियों ने अपना कारनामा करने के लिए ऐसा वक्त चुना जब शाहजहांपुर के एसपी अवकाश पर थे। एसपी रात को पहुंचे तो टीम ने उन्हें गुडवर्क की अधूरी कहानी सुना दी और उनसे ही खुलासा करा दिया। अब सच्चाई पता चलने पर एसपी भी हैरत में हैं और बड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। इस मामले में शाहजहांपुर के ही एक और पुलिस अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है। जांच में वह भी लपेटे में आ सकते हैं।

आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि फरीदपुर क्षेत्र के तस्करों के खिलाफ कटरा पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे थे, इसलिए एसपी सिटी बरेली को जांच सौंपी है। इस मामले में प्राथमिक तौर पर दोषी लग रहे इंस्पेक्टर व अन्य के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश एसपी शाहजहांपुर को दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें