फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीटर खराब तो किसी का बिल आ रहा अधिक

विज्ञापन
हाफिजगंज बिजली घर पर कैम्प में समस्याये सुनते एसडीओ अरूण कुमार
विज्ञापन
हाफिजगंज। एकमुश्त समाधान योजना के तहत हाफिजगंज विद्युत उपकेंद्र में लगे कैंप में रविवार को उपभोक्ताओं की भीड़ पहुंची। इसमें मीटर खराब तो कोई अधिक बिल आने की समस्या को लेकर परेशान था। हालांकि एसडीओ ने आश्वासन दिया है। इधर, 62 लोगों ने छूट का लाभ लेते हुए करीब चार लाख का बिल जमा किया है। बिल नहीं चुकाने पर 45 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन

कैंप में सुबह से ही एसडीओ व जेई अजय कुमार, टीजी टू विपिन कुमार अपनी टीम के साथ लोगों की समस्याएं सुनने को बैठ गए। कैंप की सूचना पर हरहरपुर मटकली के इरशाद अहमद बिजली घर पर पहुंच गए। उनकी शिकायत थी कि उनके घर पर लगा मीटर लगातार अधिक बिल निकाल रहा है। कस्बे से युनुस समेत 22 शिकायतकर्ताओं ने भी खराब मीटर ठीक न करने की शिकायत करते हुए कहा कि वह कई बार शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद भी नहीं बदला गया। इस कारण बिल ज्यादा निकल रहा है। एसडीओ ने निस्तारण के निर्देश दिए है।
एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि 45 बकाएदारों के कनेक्शन को काट दिया गया है। उन्हें भी इस छूट की स्कीम में लाभ लेने के लिए समझाया गया है। कैंप में आए लोगों की समस्या को गंभीरता से सुनकर निस्तारण कराया जा रहा है। कैंप में सुपरवाइजर शरद मिश्रा, लाइनमैन सत्यपाल, परवेज आलम, मो. फिरोज, गोपाल सरन, मोहित मिश्रा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें