फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसडीएम के आश्वासन पर योगी विजय देव का अनशन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला।
विज्ञापन

तहसील गेट के सामने अनशन पर बैठे योगी विजय देव नाथ ने एसडीएम के आश्वासन के बाद अपने अनशन को स्थगित कर दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार अलीगंज स्थित मोहब्बत गंज गौंटिया में तालाब पर अवैध कब्जे के विरोध में जन कल्याण समिति के योगी विजय देवनाथ रविवार सुबह 11 बजे तहसील गेट के सामने अनशन करने लगे। सूचना मिलने पर करीब आधा घंटा बाद एसडीएम नहने राम मौके पर पहुंचे और तीन दिनों के भीतर तालाब को कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया तो योगी ने अपना अनशन स्थगित कर दिया। पिछले सप्ताह संपूर्ण समाधान दिवस पर ज्ञापन देकर उन्होंने तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें