फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बिजली कटौती होने पर इन नंबरों पर करें कॉल, शाम सात से रात 10 बजे तक उपकेंद्रों पर रहेंगे अभियंता

Thu, 12 Jun 2025 04:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए विद्युत निगम ने नई व्यवस्था बनाई है।पीक आवर्स में उपकेंद्रों पर अभियंता मौजूद रहेंगे। इनके नंबर भी जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शाम सात बजे से रात 10 बजे तक (पीक आवर्स में) उपकेंद्रों पर अभियंता मौजूद रहेंगे। उपभोक्ताओं को बिना वजह या फाल्ट के बाद मरम्मत में देरी के चलते होने वाली बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। शहर के कुल 24 में से घनी आबादी वाले 10 उपकेंद्र फिलहाल चिह्नित किए गए हैं। 

विज्ञापन


अभियंताओं के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। कटौती होने की स्थिति में उपभोक्ता इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। अभियंता क्षेत्र का निरीक्षण भी करेंगे। 33/11 केवी के सुभाषनगर उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता अंकित गंगवार, किला उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता सत्येंद्र चौहान, परसाखेड़ा उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता राम लाल की तैनाती की गई है। 

यह भी पढ़ें- हादसे में तीन दोस्तों की मौत: दाखिला कराने निकले थे तीनों... घर आईं लाशें, जिंदगी पर भारी पड़ गई यह 'गलती'
विज्ञापन


शाहदाना उपकेंद्र पर सहायक अभियंता अभिषेक सिंह, महानगर उपकेंद्र पर सहायक अभियंता विक्रांत सैनी, हरूनगला उपकेंद्र पर सहायक अभियंता रविंद्र कुमार, सीबीगंज उपकेंद्र पर सहायक अभियंता रोहित कुमार, कुतुबखाना उपकेंद्र पर सहायक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता की ड्यूटी लगाई है। जगतपुर उपकेंद्र पर सहायक अभियंता रविंद्र कुमार और सनसिटी उपकेंद्र पर सहायक अभियंता संजय प्रसाद को तैनात किया गया है।   

Trending Videos

इन नंबरों पर करें कॉल
  • सुभाषनगर  9415901703
  • किला   9415901707
  • परसाखेड़ा  9415901726 
  • शाहदाना  9415901721
  • महानगर 8005499584
  • हरूनगला 9415901670
  • सीबीगंज 9415901715
  • कुतुबखाना 9415901705
  • जगतपुर 8005494255 
  • सनसिटी 9415901730 
विज्ञापन

इन उपकेंद्रों पर जेई  से करें सीधे संपर्क
सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय और तृतीय व सदर कैंट से जुड़े उपभोक्ता जेई रवि भटनागर से 9415901720 पर संपर्क कर सकते हैं। रामपुर बाग, कुतुबखाना, मिशन कंपाउंड में जेई कृष्णाकांत से 9415901722 पर और सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, लोहिया विहार में रविंद्र कुमार से 9415901710 पर बात कर सकते हैं। 

किला, परसाखेड़ा, सीबीगंज के उपभोक्ता जेई चंद्रमा प्रकाश से 9415901709, शाहदाना, इज्जतनगर व डेलापीर उपकेंद्र के उपभोक्ता मंजीत सिंह से 9369093016, राजेंद्रनगर, कोहाड़ापीर, डीडीपुरम के उपभोक्ता  सगीर अहमद से 9415901713 और दुर्गानगर, महानगर, सनसिटी, हरूनगला व जगतपुर के उपभोक्ता अवर अभियंता विजय प्रताप से 9455015760 पर संपर्क कर समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें