सीसीटीवी व रोशनी वाली जगहों पर उतारें
एडीजी ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस यह व्यवस्था पुख्ता कराए कि रोडवेज बसों, प्राइवेट टैक्सियों और अन्य वाहनों से महिलाओं को जहां उतारा जाए, वहां सीसीटीवी और पर्याप्त रोशनी हो। सीओ और इंस्पेक्टर अपने इलाकों के कॉल सेंटर, अस्पतालों, कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, होटल, रेस्टोरेंट, रेलवे व बस स्टेशनों की सूची बना लें। जहां महिलाएं काम करती हों, उनका विवरण तैयार कर लें। इन सभी जगह राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में विशेष गश्त और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।