फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, कोहरा कम होने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में आएगी कमी, शीतलहर रहेगी जारी
विज्ञापन

बरेली। बर्फीली हवा से ठिठुरन और गलन का दौर सोमवार को भी जारी रहा। दोपहर में धूप निकली पर सर्द हवा से बेअसर रही। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कोहरा छाने लेकिन जनवरी के पहले दिन से ठंड के कहर से हल्की राहत मिलने का अनुमान जताया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में कमी आने से एक जनवरी से अधिकतम पारा में मामूली बढ़त और धूप निकलने से ठंड से आंशिक राहत के संकेत हैं। क्योंकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर रहे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाविता में गिरावट दर्ज हो रही है। इससे वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ने से उत्तरी तराई और दक्षिणी भाग के कुछ स्थानों को छोड़कर अन्य स्थानों पर कोहरे के छंटने के आसार हैं। हालांकि, तेज शीतलहर से सोमवार को बरेली के लोगों को कड़ाके की ठंड सहनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे के घनत्व में कमी आने का अनुमान है। उत्तरी पश्चिम के कुछ जिलों में बादल मंडराने और रिमझिम का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम पारा 14.3 डिग्री और न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो

मौसम इनपुट
14.3
10.3
सुबह-शाम कोहरा रहेगा। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी। सर्द हवा चलेगी।
सुबह 7:04
शाम 5:26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें