फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खेत में टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, जिंदा जला किसान

Wed, 14 Aug 2019 08:24 PM IST
Abhishek Singh यूपी डेस्क, अमर उजाला, बदांयू
विज्ञापन
किसान की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर रेलवे स्टेशन के सामने एक बड़ा हादसा हो गया। बुधवार शाम चंदौसी के खुर्जा गेट निवासी किसान मनोहर मौर्य (25) पुत्र नरेंद्र मौर्य पेशगी पर लिए गए खेत में लौकी तोरई उगाने के लिए तार बांध रहा था। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटकर खेत में गिर गई, इससे किसान जिंदा जल गया। 

विज्ञापन


हाईटेंशन तार गिरने पर पूरे खेत में करंट दौड़ गया। पूरे खेत में गाढ़े गए बांस जल गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद किसान के परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए आ गए। किसान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें