फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: बाहरवाली के चक्कर में हैवान बना पति... पत्नी को सरेराह किया निर्वस्त्र, गली में दौड़ाकर पीटा

Mon, 12 Feb 2024 11:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में महिला को उसके पति ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि पति ने उसे निर्वस्त्र कर दिया और गली में दौड़ाकर पीटा। महिला ने पड़ोस के घर में घुसकर खुद को बचाया। मामले में पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में दूसरी महिला से शादी करने के लिए शराबी पति ने हैवान बन बैठा। उसने पत्नी को निर्वस्त्र कर गली में दौड़ाकर पीटा। पीड़िता का आरोप है कि पति आए दिन नशे में उसकी पिटाई करता है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। अब एसपी से शिकायत के बाद पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की निवासी विवाहिता का आरोप है कि उसका विवाह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के युवक के साथ 15 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर उसे पीटता था। पति दूसरी औरत से विवाह करना चाहता था। इसके कारण छह फरवरी को दिन में 11 बजे उसने उसे पीटा। उसे निर्वस्त्र कर दिया। घर से बाहर निकाल दिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

मायके वालों पर भी हुआ हमलावर 
विवाहिता ने किसी तरह पड़ोसी के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बाद मामले की जानकारी फोन कर अपने मायके वालों को दी। मायके वाले वहां पहुंचे और पति को समझाया, लेकिन वह उन पर भी हमलावर हो गया। उनकी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद वह मायके वालों के साथ चली गई। 

विवाहिता ने मामले की शिकायत उसी दिन कोतवाली पुलिस से की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। विवाहिता ने मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, ससुर और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें