विवाहिता ने आरोप लगाया कि शौहर ने हाफिजगंज थाना क्षेत्र में दूसरा निकाह कर लिया है। जब उसने फोन पर पति से विरोध जताया तो उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। इसकी रिकार्डिंग भी उसके पास मौजूद है। पीड़िता ने कहा कि उसके पिता नहीं है। वह अपने भाई-बहनों के साथ रहती है। विवाहिता की शिकायत पर एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।