फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटी होने पर पति ने ठुकराया, अब प्रेमी ने दिया धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहमति संबंध में रहने के बाद प्रेमी का शादी से इन्कार, प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला को बेटी होने पर पति ने ठुकरा दिया। अब प्रेमी ने भी उसके साथ धोखा कर दिया। पीड़िता ने प्रेमनगर थाने में प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उसका पति बेटी पैदा होने के कारण उसे छोड़कर चला गया था। तीन साल से उसका पति से संपर्क नहीं है। वह देवी जागरण में झांकी निकालने का काम करती है।
विज्ञापन

उसकी पहचान रिठौरा निवासी टिंकू साहू से हो गई। टिंकू ने महिला और उसकी बेटी को सहारा देने के लिए शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप (सहमति संबंध) में रहने लगे। जब महिला ने टिंकू से शादी करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसने जिद की तो टिंकू धमकी देने लगा। मुकदमा लिखवाने पर महिला और उसकी बेटी की हत्या करने की धमकी दी गई। महिला के मुताबिक टिंकू ने लगातार उसका यौन शोषण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि टिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, विवेचना के अनुसार आगे की कार्यवाही होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें