फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति ने राशनकार्ड के बहाने तलाक के कागजों पर कराए हस्ताक्षर, पत्नी को घर से निकाला

Wed, 13 Mar 2024 06:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने पत्नी से झूठ बोलकर तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। फिर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने अपनी पत्नी से राशनकार्ड बनवाने के बहाने तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद पत्नी को घर से निकाल दिया। तलाक की जानकारी होने पर पीड़ित पत्नी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बारादरी नाग पंचमी मेला ग्राउंड निवासी ज्योति की शादी पीलीभीत के सुनगढ़ी निवासी विशाल से हुई थी। शादी के बाद पति विशाल, सास नथिया, ननद प्रियंका और पूजा दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। 

विशाल उसे राशन कार्ड बनवाने के बहाने पीलीभीत कचहरी ले गया और तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद विशाल ज्योति को सेटेलाइट बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया और घर आने पर जान से मारने की धमकी दे गया। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें