फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर निकला शैतान: बेगम को नशीली गोलियां खिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, बोला- मेरे दोस्तों से बनाओ संबंध

Mon, 05 Aug 2024 09:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

मेरे पति के कई लड़कियों से अवैध संबंध थे। निकाह के बाद उसे इसका पता चला। विवाहिता ने कहा कि पति दवा के बदले उसे नशे की गोलियां खिलाता था। इसी बीच पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। प
विज्ञापन
महिला की तहरीर पर सीबीगंज पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली स्थित सीबीगंज थाना क्षेत्र में पत्नी को दवा के बदले नशीली गोलियां खिलाकर पति ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने हदें पार कर दीं। आरोप है कि पति पत्नी से दोस्तों के साथ जिस्मफरोशी का दवाब बनाता था। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

 

थाना किला क्षेत्र की रहनी वाली महिला ने बताया कि सीबीगंज क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक से उसका निकाह छह माह पूर्व हुआ था। रिश्ता तय होते समय ससुरालियों ने पुत्र का मुंबई में कपड़े का व्यापार बताया था। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में कार व 15 लाख की नकदी भी दी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। वह लोग उस पर अतिरिक्त दहेज लाने की मांग करते थे। 

आरोप है कि पति के कई लड़कियों से अवैध संबंध थे। निकाह के बाद उसे इसका पता चला। विवाहिता ने कहा कि पति दवा के बदले उसे नशे की गोलियां खिलाता था। इसी बीच पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पति उस पर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए दवाब बनाता था। उससे जिस्मफरोशी करने के लिए कहता था। 
विज्ञापन

जब उसने इस बात का विरोध किया, तो मायके से रूपये लाने के लिए कहा जाने लगा। जब उसने यह बात अपनी सास व ननद को बताई, तो उन लोगों ने गर्भावस्था में उसकी बंद कमरे में पिटाई लगाई। इससे उसका डेढ़ माह का गर्भ गिर गया। महिला ने भागकर ससुरालियों से अपनी जान बचाई। इसके बाद महिला ने मायके वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर सीबीगंज थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें