परिवार को दी जान से मारने की धमकी
कॉल करने वाले ने कहा कि अपनी लड़की को भूल जाओ। थाने में दर्ज मुकदमे वापस ले लो। वरना पूरे परिवार को जान मार देंगे। इसके बाद कॉल काट दी गई। पीड़ित ने दोबारा उसी नंबर पर कॉल की तो नंबर नहीं मिला। होमगार्ड ने थानाध्यक्ष भोजीपुरा को रविवार की शाम को तहरीर दी है। वहीं मुकदमा वापस लेने की धमकी देने के मामले में समुदाय विशेष के कथित पत्रकार के खिलाफ भी तहरीर दी।
थानाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के नंबर से कॉल आने के मामले में साइबर सेल थाने को तहरीर भेज दी गई है। घर पर धमकी देने के मामले में एसआई सुरेंद्र सिंह को जांच सौंपी गई है। पाकिस्तान के नंबर से कॉल आने के बाद दो सशस्त्र सिपाहियों को होमगार्ड के घर तैनात कर दिया गया है।