फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बड़ी वारदात: पत्नी की गला काटकर हत्या कर पति ने फंदा लगाकर की जान, पड़ोसियों ने खिड़की तोड़कर उतारा

Tue, 14 Nov 2023 08:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

पति ने पत्नी की खुरपी से गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंदकर आत्महत्या कर ली। 
 
विज्ञापन
चारपाई पर पड़ा पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव दलीपुर में पति-पत्नी के बीच कई दिन से चल रहा विवाद मंगलवार दोपहर बाद चरम पर पहुंच गया। पति ने गुस्से में पत्नी की खुरपी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को कमरे में बंद कर फंदे से लटक गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

घटना दोपहर करीब तीन बजे का है। गांव निवासी रामेश्वर उर्फ मैकूलाल (26) ने पत्नी सीमा (22) की खुरपी से गला काटकर हत्या कर दी। फिर खुद कमरा बंद करके फंदे पर लटक गया। इससे पहले सीमा की चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाला मैकूलाल का भाई भरत व पड़ोसी बाहर आ गए थे। दरवाजा पीटने पर भी नहीं खुला तो खिड़की से देखा कि मैकूलाल फंदे पर लटका तड़प रहा था। खिड़की तोड़कर उसे फंदे से उतारा गया। फिर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। एसएसपी घुलेस सुशील चंद्रभान, एसपी देहात मुकेश मिश्रा समेत सिरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीमा के पिता विलासीराम अलीगंज थाने के शेखूपुर खालसा गांव से पहुंच गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मैकूलाल कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था और दिवाली पर ही घर लौटा था। उसके दो बेटे हैं जो घटना के वक्त बाहर खेल रहे थे। दंपती में अक्सर विवाद होता था। मैकूलाल की मां और दो भाई पास में बने दूसरे घर में रहते हैं। एसएसपी ने बताया कि घटना की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें