रविवार सुबह पति-पत्नी मजदूरी करने को घर से निकले थे। प्रमोद ने उझानी रेलवे स्टेशन पर उसके साथ मारपीट भी की थी। वह बचकर कोल्ड स्टोर चली गई। शाम को घर लौटी और खाना खाकर सो गई। सुबह कोल्ड स्टोर जाने को तैयार हो रही थी। पति को घर में न देख परिजनों को बताया।
खोजबीन के दौरान प्रमोद का शव पड़ोसी रामाशंकर के घर में लटका मिला। बताते हैं कि प्रमोद अक्सर दीवार कूदकर पड़ोसी के घर में चला जाता था। वहीं बैठकर शराब पीते और कभी-कभी वहीं सो जाता था। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। बाद में प्रमोद के परिवार वाले भी आ गए। हालांकि वह रीना पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।