फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: 2200 करोड़ की रामगंगा परियोजना काम जल्द शुरू होने के आसार, सिंचाई मंत्री ने कही ये बात

Mon, 04 Sep 2023 04:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सिंचाई मंत्री ने बताया कि रामगंगा बैराज की समीक्षा उन्होंने की है। इसके शुरू होने से किसानों को सिंचाई में बड़ी सुविधा मिल सकती है, इस काम को करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बरेली में 2200 करोड़ की रामगंगा सिंचाई परियोजना पर काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। परियोजना में जमीन अधिग्रहण के एवज में किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाना है, इसलिए लागत बढ़ गई है। परियोजना को बढ़ी हुई लागत के साथ मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। 

विज्ञापन


सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के अधिकारियों के साथ सिंचाई और जल संरक्षण व हर घर जल योजना से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सिंचाई मंत्री ने बताया कि उन्होंने रामगंगा बैराज की समीक्षा की है। इसके शुरू होने से किसानों को सिंचाई में बड़ी सुविधा मिल सकती है, इसलिए इस काम को करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है

Trending Videos
विज्ञापन

रामगंगा परियोजना पर एक नजर 
  • 322 करोड़ रुपये लागत थी, जो अब बढ़कर 2200 करोड़ रुपये हो गई
  • परियोजना में 617 मीटर लंबा रामगंगा बैराज बनाया जाना है
  • 1033 हेक्टेयर भूमि पर का अधिग्रहण किया जाना था, लेकिन 200 हेक्टेयर जमीन का ही अधिग्रहण हुआ
  • बजट न मिलने से काम बंद चल रहा है 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें