फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिन में पत्नी को पीटा, रात में पति ने फंदे से लटक कर दी जान; शराब पीने का था आदी

Mon, 04 Sep 2023 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

युवक मूलरूप से फिरोजाबाद जिले में मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव तुरकिया का रहने वाला था। वह चार साल से अपनी ससुराल बितरोई में रह रहा था। रविवार रात उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
मृतक प्रमोद की पत्नी रीना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बितरोई में रविवार रात फिरोजाबाद जिले के युवक प्रमोद ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह करीब पिछले चार साल से अपनी ससुराल बितरोई में रह रहा था। पत्नी रीना के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था। उसके साथ मारपीट भी करते थे। रात वह शराब पीकर आया था। रात में किसी वक्त उसने पड़ोस में खाली पड़े घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह खोजबीन के दौरान उसका शव फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन


प्रमोद मूलरूप से फिरोजाबाद जिले में मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव तुरकिया का रहने वाला था। वर्ष 2009 में उसकी शादी रीना से हुई थी। रीना ने बताया कि वह करीब 10 साल तक अपनी ससुराल में रही। इस दौरान उसने एक बेटे विराट (8) और एक बेटी वंशिका (5) को जन्म दिया। प्रमोद मजदूरी करता था। वह रोजाना शाम को शराब पीकर घर आता था और उसके साथ मारपीट करता था। 

बेलदारी का काम करता था प्रमोद 

पति की पिटाई से तंग आकर रीना अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके बितरोई गांव आ गई। यहां रहकर वह मजदूरी करके अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण करने लगी थी। कुछ दिनों बाद प्रमोद भी बितरोई आ गया, लेकिन उसने शराब पीना बंद नहीं किया। वह यहां भी आए दिन शराब पीकर मारपीट कर रहा था। प्रमोद यहां बेलदारी का काम करता था और रीना उझानी के एक कोल्ड स्टोर में आलू छांटने का काम करती है।

ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: बरेली के युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा- बाबा की मौत मंडरा रही है; गिरफ्तार

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

रविवार सुबह पति-पत्नी मजदूरी करने को घर से निकले थे। प्रमोद ने उझानी रेलवे स्टेशन पर उसके साथ मारपीट भी की थी। वह बचकर कोल्ड स्टोर चली गई। शाम को घर लौटी और खाना खाकर सो गई। सुबह कोल्ड स्टोर जाने को तैयार हो रही थी। पति को घर में न देख परिजनों को बताया। 

खोजबीन के दौरान प्रमोद का शव पड़ोसी रामाशंकर के घर में लटका मिला। बताते हैं कि प्रमोद अक्सर दीवार कूदकर पड़ोसी के घर में चला जाता था। वहीं बैठकर शराब पीते और कभी-कभी वहीं सो जाता था। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। बाद में प्रमोद के परिवार वाले भी आ गए। हालांकि वह रीना पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें