फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में शराब पीकर पत्नी से किया झगड़ा, सुबह दुपट्टे के फंदे से लटका मिला शव

Fri, 02 Feb 2024 02:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में 25 वर्षीय युवक ने बृहस्पतिवार रात अपने बहनोई के साथ शराब पी। इसके बाद नशे में ही उसने पत्नी से विवाद किया और उसे कमरे से बाहर निकाल दिया। देर रात युवक ने कमरे में पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में लटका मिला। बताया गया कि युवक ने बृहस्पतिवार रात को शराब पी थी। इसके बाद उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर क्षेत्र के गांव करेली निवासी 25 वर्षीय शंकर लाल ने बृहस्पतिवार को पहले अपने बहनोई के साथ शराब पी। इसके बाद शराब के नशे में ही उसने घर में पत्नी से विवाद किया और पत्नी को कमरे से बाहर निकाल दिया। देर रात शंकर लाल ने कमरे में पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

'मैं सत्य खोज रहा था...': पेड़ से लटका मिला युवक का निर्वस्त्र शव, सुसाइड नोट छोड़ा, फिर भी कई सवाल अनसुलझे
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस का मानना है कि नशे की हालत में शंकर लाल ने आत्मघाती कदम उठाया है। उधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि शंकर लाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें