फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की दरिंदगी: पत्नी के हाथ-पैर बांधकर गुप्तांग में डाला डंडा, तीन तलाक देकर घर से निकाला

Sat, 11 Apr 2026 06:17 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक विवाहिता से दरिंदगी का मामला सामने आया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति ने उसके साथ बर्बरता दी। शिकायत करने पर ससुरालवालों ने पीटा। बाद में पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके की निवासी महिला के साथ उसके पति ने दरिंदगी की हद पार कर दी। पति ने हाथ-पैर बांधकर उसके गुप्तांग में डंडा डाल दिया। जब महिला ने ससुराल वालों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने पीटकर उसकी पसली तोड़ दी। पीड़ित महिला ने बिथरी चैनपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने थाना प्रभारी राजेश बाबू को बताया कि उसकी ससुराल हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में है। ससुराल वाले उसे मायके से बुलाकर ले गए और उत्पीड़न करने लगे। पति ने हाथ-पैर बांधकर उसको कमरे में बंद कर दिया। पति ने गुप्तांग में डंडा डालकर उसे प्रताड़ित किया। जब उन्होंने इस बारे में ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने पीटकर उसकी पसली तोड़ दी। पिटाई में रीढ़ की हड्डी, हाथ-पैर में चोट लगी है।

यह भी पढ़ें- बदायूं में दर्दनाक घटना: चलती कार में लगी आग, महिला की जिंदा जलकर मौत, बचाने में पति झुलसा
विज्ञापन


महिला ने बताया कि इतना सब होने के बाद भी पति व ससुराल वालों का मन नहीं भरा। उन्होंने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही प्रताड़ना का वीडियो बनाकर महिला को मायके भेज दिया। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पति बोला- देह व्यापार कर रुपये लाओ, वर्ना कर लूंगा आत्महत्या
शहर में एक महिला ने अपने पति पर देह व्यापार कर रुपये लाने का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। बारादरी इलाके की निवासी महिला ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि उसका पति कोई काम नहीं करता है। वह मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती है। पति अक्सर रुपये मांगता है। पति कहता है कि देह व्यापार कर रुपये ले आओ। 

रुपये लाकर नहीं देने पर वह आत्महत्या करने का नाटक करता है। एक बार तेजाब पीकर मरने का ड्रामा भी कर चुका है। उसने रुपये लाकर नहीं दिए तो पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। घर में रखा घरेलू सामान भी बेच डाला। बारादरी पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें