बरेली में सिटी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात करीब 11बजे गेहूं से भरी डीसीएम सड़क पर पलट गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे दंपती डीसीएम की चपेट में आने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक किला की तरफ से डीसीएम चौपला की तरफ जा रही थी। डीसीएम में गेहूं भरा था। सिटी रेलवे स्टेशन थोड़ा आगे निकलते ही मंदिर के पास डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यहां से गुजर रहे शहर के मोहल्ला नीम की चढ़ाई के रहने वाले विशेष श्रीवास्तव व उनकी पत्नी विनीता घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। डीसीएस पलटने के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी को मंगवा कर डीसीएम को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।