फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 35 लाख रुपये की अफीम के साथ कार सवार दंपती गिरफ्तार, पंजाब-उत्तराखंड में होनी थी सप्लाई

सार

पुलिस ने बरेली के रहने वाले पति-पत्नी को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब तीन किलो अफीम बरामद हुई है। 
विज्ञापन
आरोपी दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद घेराबंदी कर कार सवार दंपती के पास से दो किलो 890 ग्राम अफीम बरामद की है। दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जहानाबाद थाने के एसएसआई सुशील कुमार वंछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम के साथ क्षेत्र में निकले थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की कार में सवार युवक-युवती मादक पदार्थ ले जा रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र के गांव डांग से मिसरा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। कुछ दूरी पर कब्रिस्तान के निकट कार को पकड़ लिया। कार में इस्लाम और हुस्ननिशा दंपती सवार थे।

विज्ञापन

बरेली के रहने वाले हैं दंपती 

इस्लाम बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव खैलम का रहने वाला है। वर्तमान में जहानाबाद क्षेत्र के गांव कटैय्या में रह रहा है। इमरान के पास से 1 किलो 890 ग्राम और उसकी पत्नी के पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। दोनों के पास से आठ हजार रुपये भी मिले हैं टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया। 

उत्तराखंड और पंजाब में बेचते अफीम 

सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। मामले में एनडीपीएस और एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि दंपती ने अफीम बरेली से खरीदी थी। इसे पंजाब व उत्तराखंड राज्य में ले जाकर बेचते। पहले से ही ये लोग काम कर रहे हैं। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 35 लाख रुपये बताई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें