फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाबगंज में दंपती से लूट करने वाले दो बदमाश गिफ्तार, शाही पुलिस ने पकड़ा पशु तस्कर

Sat, 25 Feb 2023 12:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जनपद में पशु तस्करों और बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। थाना नवाबंगज पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इधर, शाही क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर को दबोचा है।
विज्ञापन
लूट का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र में दंपती से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस तमंचा बरामद करने गई तो एक बदमाश ने टीम पर फायर कर दिया, जिससे एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 20 फरवरी को पीलीभीत के गुटैहा गांव निवासी दान सिंह अपनी पत्नी आरती और दो साल के बेटे को लेकर ससुराल जा रहे थे। गेला टांडा से बरौर जाने वाली नहर किनारे तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती से नकदी और जेवर लूट लिए थे। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी थी। 

नहर के पास छिपाया था तमंचा 

पीड़ित ने थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार को दो बदमाशों गुड्डू और बबलू उर्फ इंतजार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीसरे आरोपी का नाम सामने आया। आरोपी इंतजार ने बताया कि उसने लूट के बाद तमंचा नहर के पास छिपा दिया था। इस पर पुलिस दोनों बदमाशों को लेकर मौके पर पहुंची थी।

बदमाश इंतजार ने एक खेत की मेड़ किनारे झाड़ियों में हाथ डालकर तमंचा निकाला और पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इससे सिपाही हरिओम सैनी घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इंतजार के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों से लूट का माल, तमंचा और बाइक बरामद हुई है। 
विज्ञापन

अब शाही में पशु तस्कर गिरफ्तार 

शुक्रवार रात शाही थाना पुलिस ने दुनका निवासी पशु तस्कर इरशाद को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी गुड्डू फरार है। पुलिस के मुताबिक यह लोग संरक्षित पशु की हत्या के उद्देश्य से गणेशपुर के एक बाग में बैठे थे, तभी पुलिस टीम को देखकर फायरिंग कर भागने लगे। आरक्षी गौरव कुमार के हाथ में भी गोली लगने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें