फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा जामः शाहजहांपुर-बरेली के कप्तान को जिम्मेदारी... खत्म कराएं जाम

विज्ञापन
हुसाल नगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईजी ने लिखा पत्र- एनएचएआई से तालमेल बनाकर दुरुस्त कराएं सड़क
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था दुरुस्त कराकर जाम खत्म कराने के निर्देश

बरेली। हुलासनगर क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले जाम को खत्म कराने की जिम्मेदारी बरेली और शाहजहांपुर के कप्तान को सौंपी गई है। आईजी रमित शर्मा ने दोनों कप्तानों को पत्र लिखा है। दोनों कप्तानों से विभागीय अफसरों से तालमेल बनाकर वैकल्पिक मार्ग से यातायात गुजारकर मार्ग को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित हुलासनगर क्रॉसिंग के पास जर्जर सड़क नासूर बन चुकी है। यहां का फ्लाईओवर लंबे समय से निर्माणाधीन है और सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इसके चलते आए दिन वाहन खराब होते हैं और यहां कई किलोमीटर तक जाम लग जाता है। कोरोना काल में एंबुलेंस और ऑक्सीजन टैंकर गुजारने के लिए यहां स्पेशल कॉरिडोर भी बनाया लेकिन वह भी गड्ढाें की भेंट चढ़ चुका है। इन समस्याओं के चलते यहां रोजाना ही जाम लग रहा है। इसको देखते हुए आईजी रमित शर्मा ने बरेली एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और शाहजहांपुर के एसपी एस. आनंद को पत्र लिखा है। उन्होंने दोनों कप्तानों से कहा है कि वे लोग आपस में तालमेल बनाकर वहां का जाम खत्म कराएं। वैकल्पिक मार्गों की मरम्मत कराएं, ताकि हाईवे पर वाहनों का दबाव कम हो। साथ ही एनएचएआई के अफसरों से बात करके हाईवे की मरम्मत कराएं। जिससे वहां वाहनों की रफ्तार बढ़े और जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें