फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में ढह गया घर: मलबे में दबकर महिला की मौत, पति और तीन बच्चे घायल, देर रात सोते समय हुआ हादसा

Fri, 13 Dec 2024 09:30 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

रात करीब 10:15 बजे अचानक से खपरैल पोश छत और दीवार ढह गई। पूरा परिवार उसके नीचे दब गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई और अन्य ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन
मलबे के ढेर में तब्दील मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा में खपरैल पोश घर ढह जाने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में पति और तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन

गांव जितौरिया टांडा निवासी रामौतार गुरुवार की रात पत्नी और तीन बच्चों के साथ अपने खपरैल पोश घर में सो रहे थे। रात करीब 10:15 बजे अचानक से खपरैल पोश छत और दीवार ढह गई। पूरा परिवार उसके नीचे दब गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई और अन्य ग्रामीण आ गए। 

विज्ञापन

इसके बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। तब तक रामौतार की 50 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी की मौत हो चुकी थी। घायल रामौतार, आठ वर्षीय मोहिनी, 14 वर्षीय सिद्धधुरी और 112 वर्षीय बेटा जीतू घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। हादसे की सूचना तहसील प्रशासन और पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें